Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में अबतक 140905 लोगों का हो चुका टीकाकरण

ब्यूरो 16-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सरकार टीकाकरण पर पूरा ज़ोर दे रही है। चरणबद्ध तरीके से लोगों को टीका लगाया जा रहा है । गाज़ीपुर जिले में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीका लगाया जा रहा है। पूर्व में जहां प्रथम डोज़ होने के पश्चात दूसरी डोज़ का टीकाकरण चार से छः सप्ताह के मध्य लगाया जा रहा था। लेकिन सरकार ने टीकाकरण के दूसरी डोज में समय सीमा बढ़ाकर12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर कराने की घोषणा की है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों को कोविशील्ड का टीका लगा है उन्हें अब दूसरा रोज 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर लगेगा और जिन्हें कोवैक्सीन लगा है उन्हें पहले की तरह 4 से 6 सप्ताह के अंतराल पर ही लगेगा। इसको लेकर इनके द्वारा समस्त ब्लॉकों के चिकित्सा अधिकारियों को पत्र के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी को सूचित कर दिया गया है कि जिन लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज पहले की ही तरह 4 से 6 सप्ताह पर लगाई जाएगी । यदि जिन्हें कोविशील्ड का टीका लगा है। उन्हें अब दूसरा डोज 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर लगेगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनपद के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार रविवार को छोड़कर सभी दिनों में किया जा रहा है । जिले में अबतक 140905 लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है इसमें से 11508 स्वास्थ्य कर्मियों, 12281 फ्रंटलाइन वर्कर और 45 साल से ऊपर के 117116 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को अभी टीकाकरण कराना है, वह सबसे पहले कोविन पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन रजिस्टर करा लें। उसके पश्चात ही स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपना टीकाकरण कराएं। यदि वह ऐसा नहीं कराते हैं तो वह टीकाकरण से वंचित रह सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑक्सीजन रेगुलेटर के अभाव को इंजेक्शन सिरिंज से पूरा कर मरीजों को जीवन दे रहा वार्ड ब्वॉय
Next: कोरोना जांच कराने में ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.