Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी नगर पालिका

ब्यूरो 16-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए स्थानीय नगर पालिका परिषद पूरी मुस्तैदी से लगी हुयी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार नगर पालिका परिषद् गाजीपुर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु के अंतिम संस्कार का खर्च नगर पालिका उठाएगी।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद अपने नगर क्षेत्र में कोरोना से होने वाली मृत्यु का अंतिम संस्कार का खर्च नगर पालिका स्वयं उठाएगी। इस हेतु बैकुंठ धाम शमशान घाट पर कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहा पर नगर पालिका के कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है। शव लेकर आने वालो को घाट पर कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। शासन के निर्देश पर गठित समिति की बैठक में नगर पालिका द्वारा की गयी व्यवस्थाओ की सारी जानकारी साझा की गयी एवं लोगो से अपील की गयी कि किसी भी स्थिति में शवो को गंगा नदी में प्रवाहित न किया जाये। शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इसलिए दाह संस्कार हेतु नगर पालिका द्वारा ऐसी व्यवस्था की गयी है। बैठक में अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी के अतिरिक्त समिति सदस्य के रूप में पालिका के अवर अभियंता (सिविल), सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व नगर क्षेत्र के सदस्य समरेन्द्र सिंह, वंदना मौर्या, अमरनाथ दुबे, कमलेश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, संजय कटियार व कुंवर बहादुर सिंह मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार
Next: क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.