Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवा ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम करे स्थापित

ब्यूरो 20-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जनपद के इच्छुक युवक/युवतियों/ भावी उद्यमियों को
सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एम0वाई०एस०वाई) के अन्तर्गत ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम (विनिर्माण/सेवा) स्थापित किया जा सकता है ।

इसके लिये आवेदन पत्र diupmsme.upsdc.gov.in पर लक्ष्य पूर्ति तक आनलाईन किया जा सकता है। आन लाईन आवेदन करने हेतु आधार कार्ड , बैंक पासबुक, निवास प्रमाण-पत्र, जाति
प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं शपथ –
पत्र अनिवार्य है। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष तक तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। वह किसी भी बैंक अथवा वित्तीय संस्था का डिफाल्टर न हो । साथ ही पूर्व में संचालित किसी योजना जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना , मुख्यमंत्री रोजगार योजना एवं अन्य सरकारी योजना में
मार्जिन मनी (सब्सिडी) का लाभ प्राप्त न किये हो। योजनान्तर्गत उद्योग क्षेत्र की रू0 25.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाईयों तथा सेवा क्षेत्र की रू0 10.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाईयों की स्थापना हेतु कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 2.50 लाख की सीमा तक अनुदान/मार्जिन मनी उपलब्ध कराया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 52 बंदी हो चुके रिहा
Next: उचित दर विक्रेता कृपया ध्यान दें

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.