Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फैजान को मिला नगर अध्यक्ष का कमान

ब्यूरो 21-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210521-WA0013

जमानियां। नगर के पाण्डेय मोड़ के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से सय्यद फैजान को नगर अध्यक्ष कि जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सैय्यद फैजान को पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही उनको नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष श्री फैजान ने कहा कि मैं पार्टी को आगे बढ़ाने से लेकर मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास करुंगा। उन्होंने सभी के सहायोग के लिए आभार व्यक्त किया। ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता की कुंजी समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा करना नितांत आवश्यक है। वरिष्ठ नेता खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से संगठन मजबूत हुआ है। नगर में पार्टी परचम लहराने में सफल होगी। स्वागत करने वालों एहसन रजा, तसव्वर अंसारी, सिराज सलमान , इन्द्रदेव राम, शशिकांत श्रीवास्तव‚ केसरी नन्द तिवारी‚ अलालत यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मनाई गई 30 वीं पुण्यतिथि
Next: नगर पालिका द्वारा पाँचवे चरण के चौथे दिन का सैनिटाइजेशन कार्य सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.