Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हरी खाद के लिए ढैंचा बीज सर्वोत्तम

ब्यूरो 24-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210524-WA0012

जमानियां। विकास खंड स्थित कृषि केंद्र पर ढैंचा बीज की मांग बढ गयी है। हरी खाद के लिए ढैंचा बीज सर्वोत्तम माना जाता है। बारिश होते ही किसान जमीन की पैदावार को बढ़ाने के लिए ढैंचा बीज के लिए बड़ी संख्या में कृषि केंद्र पर पहुंच रहे है और जरूरत के अनुसार बीज भी ले रहे है।

ज्ञात हो कि हरी खाद के लिए ढैंचा की बोआई मई में शुरू होती है। फसल की बोआई के 40 से 60 दिन के अंदर गहरी जुताई करा फसल को मिट्टी में मिलाया जाता है। किसान बबलू सिंह बताते है कि हरी खाद को पलटते समय खेत में पर्याप्त नमी होना आवश्यक है। फसल में फूल आने से पूर्व हरी खाद के लिए सर्वोत्तम होती है। प्रति बीघा ढैंचा की बोआई के लिए 20 किलो बीज पर्याप्त होता है। भूमि में जीवांश पदार्थ व पोषक तत्वों की मात्रा में वृद्धि होती है। पोषक तत्वों का निछालन कम से कम होता है। साथ ही पोषक तत्वों के संग्रहण की क्षमता बढ़ जाती है। भूमि की जल धारण, संचयन एवं वायु संचार क्षमता में वृद्धि होती है। भूमि में कार्य करने वाले लाभदायक जीवाणुओं की क्रियाशीलता में भी बढ़ोत्तरी होती है। फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ गुणवत्ता भी अच्छी होती है। खरपतवार नियंत्रण में आसानी होती है। पौधों में रोग व कीटों के लगने की संभावना कम हो जाती है। नत्रजन की मात्रा बढ़ती है। हरी खाद क्षारीय भूमि को सुधारकर खेती के योग्य बनाती है। यही कारण है कि ढैंचा बीज के लिए किसान केंद्र का रूख कर रहे है। प्रभारी राजकीय कृषि निवेश केंद्र दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ढैंचा का बीज 20 कुंटल 55 सौ प्रति कुंटल के दर से उपलब्ध है। बताया कि धान पीआर 121 करीब 40 कुंतल 3610 रुपये प्रति कुंटल‚ धान एचयूआर 917 5 कुंटल 4480 रूपये प्रति कुंटल उपलब्ध है। पहले आओ पहले पाओं के आधार पर दिया जा रहा है। बताया कि ढैंचा का बीज सीधी और धान सीधी बोआई करने वाले किसानों को दिया जा रहा है। सीधी बोआई करने वाले किसानों को बजट के हिसाब से सब्सिडी भी दी जाती है। ढैंचा का बीज हरी खाद में उपज बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। बारिश शुरू होते ही किसान केंद्र पर आने लगे है। कोविड को देखते हुए सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुछ दिनों में अरहर‚ मुंग‚ उड़द व धान की अन्य किस्में भी आयेंगी। किसान इसका लाभ ले सकते है। बीज लेने वाले किसान बबलू सिंह‚ पिंटू सिंह‚ पप्पू सिंह‚ महमूद खां आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शराब तस्करी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: गेहूं बेचने के लिए क्रय केन्द्र पर किसानों की लग रही लंबी लाइन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.