Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संविदाकर्मियों के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवहार-जिलाध्यक्ष

ब्यूरो 25-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210525-WA0006

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आहवाहन पर जनपद के सभी एन0एच0एम0 संविदा कर्मी मंगलवार को पहले दिन सरकार के गलत नीतियों और अपनी मांग को मनवाने के लिए काला फीता बांध कर राजकीय कार्य किये।

इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि एन0एच0एम0 संविदा कर्मियों द्वारा बिना कोई साप्ताहिक अवकाश के लिए लगातार कोविड ड्यूटी और राजकीय कार्य किया जा रहा हैं। पर सरकार हम संविदाकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राघवेंद्र शेखर सिंह के द्वारा बताया गया कि यह विरोध प्रदर्शन आज 25 मई से प्रारंभ हुआ है जो 31 मई 2021 तक पूरे जनपद में सभी संविदा कर्मियों द्वारा काला फीता बांध कर किया जाएगा ,सरकार यदि इसके बाद भी हमारी मांगें नहीं मानी तो शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आवश्यक कदम उठाया जाएगा । हमारी प्रमुख मांग समान कार्य समान वेतन,गृह जनपद स्थानांतरण, समायोजन और सभी एन0एच0एम0 कर्मियों को 25% प्रोत्साहन राशि की है।

अपनी मांगों के समर्थन में आज संविदा कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कोविड-19 जांच और टीकाकरण कार्यक्रम को निर्बाध गति से संपन्न कराया। लेकिन इस दौरान इन लोगों ने अपने विरोध के लिए काली पट्टी बांधकर अपना कार्य किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि विभाग इन लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। क्योंकि परमानेंट कर्मचारियों को सुरक्षा किट जिसमें मास्क,ग्लब्स और सैनिटाइजर शामिल है।उन्हें दिया जाता है लेकिन संविदा कर्मचारियों को नहीं दिया जाता है। जिसके वजह से यह लोग अपनी सुरक्षा के लिए बाजार से खरीद कर अपनी सुरक्षा करते हैं। और अपना कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल कुमार शर्मा ,सुनील कुमार, रवि चौरसिया, राजेश कुमार, संदीप कुमार ,प्रतिभा विश्वकर्मा, अरुण कुमार सिंह ,पवन श्रीवास्तव आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना को मात देने के बाद सही खानपान से दूर होगी कमजोरी
Next: पिकअप पर लदा साउंड सिस्टम चोरी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.