Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिले में मंगलवार से शुरू होगा 18 प्लस का टीकाकरण

ब्यूरो 26-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जनपद सहित प्रदेश के सभी जिलों में 1 जून (मंगलवार) से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अमित मोहन प्रसाद का पत्र जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राप्त हो चुका है जिसके लिए जनपद में स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने का निर्देश दिया गया है।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया शासन द्वारा इस संबंध में पत्र प्राप्त हो चुका है और मंगलवार से जनपद में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया पत्रानुसार कम आबादी वाले जनपदों में हर दिवस में कम से कम 1000 नागरिकों का टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित करना है। इस संबंध में सत्रों के आयोजन के लिए निर्देश भी दिए जा चुके हैं जिसके लिए आज से स्थलों का चयन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया इस आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए चार कार्य स्थल चयन किया जाएगा जिसमें कम से कम 50 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इन स्थानों में जनपद न्यायालय तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय जहां मीडिया प्रतिनिधियों का टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों के लिए दो सत्र आयोजित किए जाएंगे।
डॉ उमेश ने बताया इसके अलावा अभिभावक स्पेशल को भी टीकाकरण सेंटर के लिए दो सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें पंजीकरण एवं टीकाकरण के समय अपने बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होने का प्रमाण देना होगा। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र के लिए भी टीकाकरण सेंटर का भी आयोजन किया जाना है जिसमें प्रत्येक जनपद में इस आयु वर्ग के लिए प्रतिदिन तीन नगरीय क्षेत्र में सत्र का आयोजन किया जाना है जिसमें कम से कम 100 नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा।
नगरीय क्षेत्र के लिए भी एक-एक सेंटर का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है जिसमें 100 नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी कोविड-19 टीकाकरण सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिसमें कम से कम 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छठें चरण का सैनिटाइजेशन प्रारम्भ
Next: होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.