Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीकाकरण व जॉच की टीम पहुँच रही गांव गांव

ब्यूरो 26-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 टेस्ट और टीकाकरण एकमात्र मौजूदा समय में उपाय नजर आ रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन अब गांव गांव टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के साथ टीकाकरण भी कराना सुनिश्चित किया है।

जिसके तहत प्रत्येक ब्लाक के गांव में टीम पहुंचकर लोगों को टीकाकरण करने में लगी हुई है लेकिन आज भी बहुत सारे ऐसे गांव और वहां के ग्रामीण है जो टीकाकरण और जांच कर आना नहीं चाहती जो कहीं ना कहीं डरी हुई है या फिर कुछ लोगों के द्वारा उनके कान भर दिए गए हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है यहां तक की कई टीमों को पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ वापस आना पड़ रहा है तो वहीं कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां पर लोग लाइन लगाकर अपना टेस्टीग और टीकाकरण कराने में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं ऐसा ही नजारा मोहम्मदाबाद ब्लाक के माढुपुर ग्राम सभा में देखने को मिला जहां पर टेस्टीग और टीकाकरण का कार्य किया गया और सबसे हैरानी की बात यह रही कि यहां पर कुल 106 व्यक्तियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया और सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि अब जनपद में करोना दम तोड़ रहा है। वही अधीक्षक आशीष राय से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जिन गांव में लोग टेस्टिंग और टीकाकरण नहीं करा रहे हैं उन लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए टीमें भी लगाई गई हैं और टीम के द्वारा टेस्टिंग टीकाकरण के साथ ही मेडिकल किट भी उपलब्ध करा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना प्रभावित बच्चों की सूचना 1098 या 181 पर दें
Next: ब्लैक फंगस से डरें नहीं बल्कि बने जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.