Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर किया बड़ा ऐलान

संवाददाता 30-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Yogi

लखनऊ। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से मरने वाला केवल पत्रकार होना चाहिए यह जरूरी नहीं कि उसे मान्यता प्राप्त थी या नहीं।कोरोनावायरस संक्रमण के शिकार अध्यापक से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक हर वर्ग के लोग हुए हैं । इस महामारी के कारण कई पत्रकारों की भी मृत्यु हुई है। कोरोना संक्रमण की वजह से जान गवाने वाले पत्रकारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक बहुत ही बड़ा ऐलान किया है।

इस संक्रमण से मरने वाले पत्रकारों के परिजनों को अब योगी सरकार 10 लाख की धन राशि देगी।कोरोना से मरने वाले पत्रकारों की एक सूची तैयार की जा रही है। उसके बाद यूपी सरकार उनके परिजनों को 10 लाख की राशि प्रदान करेंगी।भले ही दिवंगत पत्रकार को सरकार की ओर से मान्यता ना मिली हो कोरोना की पहली लहर में यूपी की योगी सरकार ने मोदी सरकार के आदेश पर कोरोना से जान गवाने वाले पत्रकारों के परिवार को 5 लाख की मदद राशि प्रदान की थी। इस बार योगी सरकार ने मरने वाले पत्रकारों के परिवार को 10 लाख की मदद राशि देने का बड़ा ऐलान किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
Next: कुसुम लता यादव होगी सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.