Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आत्मकल्याण भगवान के ही भजन कीर्तन से सम्भव-कथावाचक बुच्चा यादव

संवाददाता 31-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र के राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर के प्रांगण में सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रामचरितमानस पाक्षिक सत्संग समिति एवं राधा-माधव ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक हुई।इस बैठक को संबोधित करते हुए कथावाचक बुच्चा यादव ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हमारे देश एवं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों की असमय मृत्यु हुई जो कि एक कभी न भरी जा सकने वाली रिक्तता है। इस महामारी के समय में हमारे अपने कहे जाने वाले लोगों ने भी जो दूरी बनाई उससे यह प्रमाणित हो गया कि संसार मतलब का साथी है।

परमात्मा की बनाई इस दुनिया में यदि कोई साथ देता है तो वह है परमात्मा का नाम और उनकी कथा। अतएव यह जानकर कि हमारे जीवन की डोर कभी भी टूट सकती है हमें अपने आत्मकल्याण के लिए हमेशा भगवान के ही भजन कीर्तन में मन को लगाए रखना चाहिए और तन को संसार के काम में। इस बैठक में उपस्थित लोगों ने जिले के प्रसिद्ध कथावाचकों राघवाचार्य राहुल, सदन बिहारी चौबे, मदन गोपाल तथा रामानंद जी की सद्गति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया। इस बैठक में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज, पारस प्रजापति, गंगा यादव, वाल्मीकि यादव और राजकुमार राय की उपस्थिति रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत!
Next: घोषी सांसद की पहल पर स्वास्थ्य परीक्षण वह नि:शुल्क दवा का हुआ वितरण।

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.