Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं इंटर बोर्ड के परीक्षार्थियों को वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस ने किया डिजिटल धरना और विरोध

संवाददाता 31-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210531-WA0012

गाज़ीपुर। प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व गलत नीतियों के खिलाफ सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन स्थित जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत डिजिटल धरना और प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि प्रदेश सरकार में बैठे जिम्मेदार मंत्री और अधिकारी इस समय भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और मनमानी कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी द्वारा फर्जीवाड़ा कर अपने भाई को कोरोना काल में यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनाया गया और पकड़े जाने के बावजूद करवाई नहीं की जा रही है।

, इसको लेकर हम उनके बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते कांग्रेस की ये मांग है कि यूपी बोर्ड के 12 वीं क्लास की परीक्षा बिना वैक्सीनेशन नहीं कराया जाए, बच्चों के जान से बढ़कर कुछ नहीं है। विदित हो कि जनहित में कांग्रेस पार्टी सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए सरकार से ज्यादा से ज्यादा वैक्सिनेशन की मांग करती है।डिजिटल धरने में चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, राजीव सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, शबीहुल हसन, उषा चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह,आदिल अख्तर, मिलिंद सिंह, पप्पू निषाद, अमरनाथ यादव, मीरा चौबे, विद्याधर पांडे, ओम प्रकाश पांडे, पत्ती बिंद, दीपक खरवार, आनंद गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनोज भारती, शहंशाहआलम, अमरजीत बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घोषी सांसद की पहल पर स्वास्थ्य परीक्षण वह नि:शुल्क दवा का हुआ वितरण।
Next: पुलिस ने इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.