Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टाउते तूफान के कारण फंसा डीजल का समुंद्री जहाज।

संवाददाता 31-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
260c3093077a7dd179b550a4028b4fb9_original

मुंबई। इस जहाज के अंदर 80 हजार लीटर डीजल लोड है जो धीरे-धीरे रिस रहा है। इस डीजल के कारण समुद्री जीव जंतुओं पर खतरा बढ़ता जा रहा है। टाउते तूफान के कारण अलीबाग से बहते-बहते यह जहाज पालघर के समुद्री तट पर आ गया है। इस जहाज पर हेलीकॉप्टर के द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। पालघर के समुद्र तट की जमीन पथरीली होने के कारण यह जहाज यहां फस गया है।इस जहाज के चारों तरफ 50 मीटर के क्षेत्र में तेल का फैलाव देखा गया है “गाल कंस्ट्रक्टर” पर 78 किलोलीटर ‘एचएफएचसीडी’ था लेकिन इस पर कच्चा तेल नहीं था।

क्रेन ऑपरेट करने वाले कर्मचारी एहसान खान ने बताया कि इस जहाज के अंदर लगभग 80 हजार लीटर डीजल है जिसे निकालने की कोशिश लगातार जारी है। एहसान खान ने यह बताया कि यह जहाज पत्थर से टकरा गया था जिसके कारण इसके अंदर छेद हो गया था। इंजन पूरी तरह से पानी से भर गया था। तूफान वाले दिन बड़ी-बड़ी लहरें जहाज से आकर टकरा रही थी। जहाज के अंदर 137 लोग मौजूद थे इन लोगों को पालघर के समुद्री तट पर सुरक्षित उतार लिया गया। तूफान वाले दिन जहाज पर किसी का कंट्रोल नहीं था। जहाज केवल लहरों के सहारे चल रही थी।यह जहाज दास ऑफ शोर और एफकोर्न की है। कंपनी के तरफ से यह कोशिश लगातार जारी है कि ऑयल लीक ना हो और ज्यादा दूर तक समुंद्र में ना फैले।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों के मदद के लिए आगे आई सरकार
Next: एंडरसन दे रहे सभी गेंदबाजों को जोरदार टक्कर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.