Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता 31-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210531-WA0014

गाजीपुर। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास मे वाँछित 25000/रू0 का इनामिया अभियुक्त को रविवार की रात्री करीब 1:20 बजे 315 बोर तंमचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया।थाना करीमुद्दीनपु क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोगामुसाहिब मे 16.05.2021 को रविन्द्र नाथ राय पुत्र स्व0 इन्द्रासन राय निवासी ग्राम व पोस्ट जोगामुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर को जिला बदर अभियुक्त अमित राय सह अभियुक्त अऩुप राय उर्फ बन्टी के द्वारा जान से मारने का प्रयास किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 97/21 धारा 307/323/452/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक द्वारा 27.05.2021 को प्रत्येक अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु 25000/रू0 का इनाम घोषित किया गया था।

जिसके उपरान्त पुलिस टीम बनाकर अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक व पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष रामनेवास मय हमराह पुलिस बल के जोगामुसाहिब मे दबिस देकर तालाब के पास से इनामिया अभियुक्त अनुप राय पुत्र रामप्रवेश राय  निवासीगण ग्राम जोगामुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर को समय करीब 13.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी से एक अदद तंमचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद हुआ। पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 16.05.21 को मै पल्सर मोटरसाईकिल UP 61 N 9623 से अपने भाई अमित राय व मित्र अनूप उर्फ बन्टी के साथ रविन्द्रनाथ राय को जान से मारने की नीयत से गोली चलवाया था, संयोग से वह बच गया था अभियुक्त से बरामद तंमचा व कारतूस के आधार एक और मु0अ0सं0 112/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय मे प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार, उ0नि0 संजय सरोज, हे0का0 धीरेन्द्र नाथ पाण्डेय, का0 विपिन प्रताप यादव, का0 संजय गौतम मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं इंटर बोर्ड के परीक्षार्थियों को वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस ने किया डिजिटल धरना और विरोध
Next: बिजली की सप्लाई बाधित होने से पम्प कैनाल बना शो पीस

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.