Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महामारी के दौर में अंतरिक्ष उद्योग से मिली अच्छी खबर!

ब्यूरो 03-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

कोरोना महामारी के अंतराल में भारत के स्पेस टेक्नोलॉजी फील्ड से सुकूनदेह खबर आ रही है। जी हां! भारत में 350 से अधिक निजी अंतरिक्ष फर्मो की संख्या हो गई है। जो कि जापान ,रूस, चीन से काफी अधिक है। इसी संख्या के कारण भारत अब पूरे ही विश्व में पांचवे स्थान पर आ चुका है। ग्लोबल रिपोर्ट के हिस्से के रूप में एनालिसिस की गई 10000 विषम फर्मों में से जो कि 2025 तक स्पेस टेक्नोलॉजी अर्थव्यवस्था को 500 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिनमें से 5500 अमेरिका में है, इसके बाद यूके, कनाडा और फिर जर्मनी में है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 228, फ्रांस में 269, और स्पेन में 206 इन सब की तुलना में भारत में 368 फर्मो के होने की पुष्टि की गई है।

इंडिया सेटेलाइट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन, इसरो के चेयरमैन सिवन का कहना है कि स्पेस इंडस्ट्री से जुड़े बड़ी और छोटी दोनों तरह की फर्मो से सेटिस्फाइड रिजल्ट मिले हैं।
2020 के अंत की तुलना में इन-स्पेस (IN-SPACe) के प्रस्तावों की संख्या में भी लगभग 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। स्पेसटेक एनालिटिक्स की रिपोर्ट ‘स्पेसटेक इंडस्ट्री 2021/क्यू2 लैंडस्केप ओवरव्यू’ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ज्यादातर कंपनियां (2,820) नेविगेशन और मैपिंग में हैं, इसके बाद 1,000 विनिर्माण फर्म, 718 स्पेस कम्युनिकेशन, रिमोट सेंसिंग (211), एरियल इमेजिंग (152), अंतरिक्ष यान विकास (80), अंतरिक्ष यात्रा (58), और अंतरिक्ष चिकित्सा (48) के क्षेत्र में काम रही हैं।

वैलेस मेरिनरिस इंटरनेशनल, जो रूस में अपने भागीदारों के माध्यम से वैश्विक अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित करने में मदद करता है, के सीईओ जयकुमार का कहना है कि इसरो जिस मॉडल को परश्युरेंस कर रहा है अमेरिका में उसे बदलना चाहिए। उनका कहना है कि यदि उद्योग को विकसित करना है तो सेलर- कस्टमर रिलेटेड मॉडल नहीं हो सकता, यह पार्टनरशिपिंग रिलेटेड होना चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यूपी बोर्ड 12 वीं की परीक्षा रद्द
Next: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर बोले आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.