Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनाथ बच्चों के मामले में सरकार पर उठे सवाल

संवाददाता 03-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
H2021052198095

The Prime Minister, Shri Narendra Modi interacting with the doctors and officials of Varanasi through video conferencing, in New Delhi on May 21, 2021.

दिल्ली। कोरोना महामारी के दूसरी लहर का असर संपूर्ण देश पर पड़ा है। इस महामारी के कारण सबसे ज्यादा मासूम बच्चों पर असर हुआ है। भारत में 9346 बच्चे अनाथ हो चुके हैं। कई बच्चों ने अपने माता और पिता दोनों को खो दिया है और कितने बच्चों के सिर से सिर्फ एक का साया उठा है महाराष्ट्र सरकार ने इन मामलों को कोर्ट में पेश किया। माता-पिता दोनों को 141 बच्चों ने खोया है और 4451 बच्चों ने केवल माता या पिता में से किसी एक को खोया है। अनाथ बच्चों का मामला सबसे ज्यादा है यूपी का है। उत्तर प्रदेश में 2110 बच्चे अनाथ हुए हैं। अनाथ बच्चों के मामले में दूसरे नंबर पर बिहार है जहां 1327 बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है। केरल में 952 बच्चे अनाथ हुए हैं और मध्य प्रदेश में 712 बच्चे अनाथ हुए। इन आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश अनाथ बच्चों के मामले में सबसे पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर बिहार, तीसरे नंबर पर केरला और चौथे नंबर पर मध्यप्रदेश है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह एनसीपीसीआर की वेबसाइट ‘बाल स्वराज’ पर पूरा डाटा जल्द अपलोड करें। अनाथ बच्चों के लिए बाल कल्याण योजना पर सवाल भी उठाया जा रहा है।1 मार्च से 30 जून के बीच अनाथ हुए सभी बच्चों को सरकार ₹5000 महीने में देती है। इस योजना का लाभ अभी तक केवल 250 बच्चों तक ही पहुंचा है। और बाकी के सभी बच्चे इस योजना से अनजान है।प्रशासन पर ऐसे सवाल लगातार उठ रहे हैं कि अनाथ बच्चों के लिए एक जैसी योजनाएं क्यों नहीं बनाई गई है। पहले बच्चों को केवल ₹2000 ही मिलते थे किंतु 1 मार्च 2021 के बाद बच्चों को ₹5000 महीना और शिक्षा की पूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बच्चों पर वैक्सीनेशन ट्रायल शुरू
Next: केरला में मानसून की दस्तक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.