Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आखिर किसने दी प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी?

ब्यूरो 04-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-04-10-51-06-59

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी को मिली जान से मारे जाने की धमकी! धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पिछली रात सलमान नाम के व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस को कॉल करके प्रधानमंत्री मोदी को मारने की धमकी दी थी। इससे पहले भी प्रधानमंत्री को जान से मारे जाने की धमकी मिल चुकी है, जी हां पिछले वर्ष के नवंबर महीने में दिल्ली पुलिस को एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को मारने की धमकी दी थी ।

इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने बिना देरी करते हुए उस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस को खबर मिली कि जिस व्यक्ति ने फोन किया था वह शराब के नशे मे था। बहरहाल पुलिस की जांच पड़ताल जारी है आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

जांच पड़ताल के बाद यह खबर मिली है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही थाने में मुकदमा दर्ज है और वह बेल पर जेल से बाहर आया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जेल जाने के लिए फोन किया था। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना मामलों में लगातार गिरावट
Next: उत्तर प्रदेश में आज से होंगी ओपीडी सेवाएं चालू, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिए निर्देश!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.