Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्रूसर और ट्रक की जोरदार टक्कर

संवाददाता 04-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

बिहार। मिर्जापुर में क्रूसर और ट्रक का दर्दनाक सड़क हादसा। महाराष्ट्र से बिहार की तरफ जाती हुई क्रूसर करनपुर पुलिस चौकी के मिलिट्री कंपाउंड के सामने आज सुबह ट्रक से टकरा गई। एक चालक की इस हादसे के दौरान मौत हो गई और दूसरे चालक समेत 14 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का इलाज लगातार चल रहा है। बिहार के किशनगंज के 30 लोग महाराष्ट्र में अलग-अलग तीन दाल मिलों में काम करते हैं। यह सभी लोग 2 साल बाद अपने घर लौट रहे थे।

घर लौटने के लिए 13 मजदूरों ने एक क्रूसर गाड़ी किराए पर बुक की। एक मजदूरों ने 3000 रुपया किराया दिया था। मुंबई के ही दो चालक क्रूसर वाहन से सभी मजदूरों को लेकर निकले थे। शुक्रवार को गाड़ी मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र करनपुर पहाड़ी पर मिलिट्री कैंपस के पास पहुंची ही थी कि पीछे से ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दिया। क्रूसर गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। मौजूद लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिलाओं का स्पेशल टीकाकरण सेंटर
Next: बीएसएफ के जवानों ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.