Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कर्म हमारे साथ एक ही नहीं अनंत जन्म तक साथ रहते हैं, महाराज जी के अनमोल वचन

ब्यूरो 08-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया। राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि भगवान की विशेषता के बिषय में वेद, पुराण, उपनिषद ही नहीं अपितु संत महात्मा भी कह पाने में अपने आप को असमर्थ पाते हैं । कभी कभी संसार में घटित होने वाली घटनाओं को देखकर भगवान की कृपा, दयालुता और अपने भक्तों के कल्याण हेतु उनकी वचनबद्धता पर संदेह भी अच्छे -अच्छे ज्ञानियों तक को होने लगता है।हम संसार में देखते हैं कि जो लोग निरंतर बुरे कर्म में लिप्त होते हैं उनके पास भौतिक सुख के साधनों, परिवार एवं अन्य सुहृदजन की बहुलता होती है और जो सच्चाई एवं भगवान पर श्रद्धा एवं विश्वास रखने वाले लोग हैं उन्हें जीवन भर अभाव एवं दुख ही भोगते देखा जाता है।

महाराज जी ने आगे कहा कि कर्म हमारे साथ एक ही नहीं अनंत जन्मों तक साथ रहते हैं, कुछ का फल हम तत्काल पा जाते हैं,कुछ का कालांतर में तो कुछ का इस जन्म में नहीं अपितु आगे के जन्मों में ‌।जिन कर्मों का फल हम अपने वर्तमान जीवन में नहीं भोग पाते वही प्रारब्ध एवं संचित कर्म के रुप हमारे अगले अनेक जन्मों में हमारी छाया की तरह साथ साथ चलते हैं और इन्हीं अदृश्य कर्मो के फलस्वरूप कभी ऐश्वर्य का मिलना होता है तो किसी किसी के जीवन में दरिद्रता और दुख दृष्टिगोचर होता है। भगवान ने मनुष्य को बनाया तो जरूर लेकिन उसको कर्म की स्वतंत्रता दे दिया है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में घट रहा है कोरोना!
Next: गैंगस्टर एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित दो अभियुक्त पुलिस द्वारा किए गए गिरफ्तार!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.