Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली की कटौती चरम सीमा पर, पेयजल की भी हुई दिक्कत!

ब्यूरो 08-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210608-WA0023

जमानियां। बिजली कटौती से परेशानी को देखते हुए नगर के सभासद एजाज अहमद के नेतृत्व में मंगलवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।
सभासद एजाज अहमद सहित अन्य लोगों ने अधिशासी अभियंता को अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान समय में बिजली की कटौती चरम पर है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हो गये है।

वही पेय जल के लिए भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। नगर में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिसे नगर पालिका का मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा कर किसी तरह से चलाया जा रहा है। इन जले ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदला जाए और सरकार की मंशा के अनुसार नगर में 20 घंटे की आपूर्ति की जाए।

उन्होंने कहा कि अघोषित कटौती को पूर्णतया खत्म होना चाहिए ताकि लोग परेशान न हो। जिस पर अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्र ने आश्वासन दिया कि अघोषित कटौती को दूर करने का विभागीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप आपूर्ति बहाल करने का प्रयास है। इस अवसर पर उमराव सिंह‚ सुरेन्द्र चौधरी‚ नारायण दास चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय- टीकाकरण!
Next: गाजीपुर के तत्वावधान मे किया गया टीकाकरण शिविर का आयोजन!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.