Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक ही परिवार ने खोए तीन लाल! घटना बेहद दिल दहला देने वाली

ब्यूरो 09-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-09-11-42-39-63

उत्तर प्रदेश । कानपुर नगर से कुछ दूर पर स्थित सचेंडी थाना क्षेत्र के पास तेज गति से जा रही एक बस ने लोडर टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में लोडर और बस की आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों का इलाज हैलट में चल रहा है। कुछ लोग इसमें सचेंडी के गांव से चढ़े थे। ये लोग बिस्कुट फैक्टरी में काम करते थे। यह बस लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। यह प्राइवेट बस थी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने का एलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को पचास हजार रुपए दिए जाएंगे। मोदी जी ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना जताई एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

मंगलवार को बस और टेम्पो की भिड़ंत में करीब 17 लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज फिलहाल हैलट में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अलमा सतर्क हो गया। आनन-फानन में पुलिस की गाड़ियों और सचेंडी पीएचसी-सीएचसी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

गाड़ियां पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मचने लगी। इस भयावह दृश्य को वहां मौजूद जिस किसी ने भी देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

लोग मदद के लिए आगे भी आए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने देर न करते हुए पुलिस और कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो के अंदर फंसे गंभीर रूप से घायलों को सबसे पहले बाहर निकाला। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची दर्जनभर एंबुलेंस सभी को लेकर लाला लाजपत राय एलएलआर अस्पताल के लिए रवाना हुईं।

इस दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार के तीन चिराग बुझा दिए । धनीराम निवासी लालहेपुर सचेंडी के तीन बेटे राम मिलन , शिव भजन और लवलेश भी उसी लोडर में सवार थे और अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे । लेकिन किसे पता था कि अब वो वापस नही लौटेंगे । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । एक पिता के सामने ही उसके तीन लाल खत्म हो गए। उस पिता पर क्या बीत रही होगी या कोई नहीं समझ सकता। यह घटना बेहद दिल दहला देने वाली है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुंबई में पहुंच चुका है मानसून
Next: भारतीय उच्चायोग पर खतरा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.