Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मास्क एवं हेलमेट को लेकर सतर्क जमानियाँ पुलिस , ना लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई!

ब्यूरो 09-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210609-WA0024

जमानियां। क्षेत्र में कोरोना महामारी से बचाव के लिए पुलिस लगातार मास्क का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। बुधवार की देर शाम पुलिस ने वाहन और मास्क चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया तो कईयों के चालान किये गये।

बुधवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान के तहत बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले लोग सहित वाहन चलाने के दौरान मास्क न पहनने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ विकास खंड तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों के चालान काटे गये। इस दौरान श्री मौर्य ने कहा बिना मास्क लगाकर सड़क पर तफरी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार की जा रही है। यह अभियान आपकी सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मास्क और वैक्सीन लगा कर कोरोना महामारी को हराया जा सकता है।

महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। आपके बचाव और सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। दो पहिया वाहन में हेलमेट और मास्क न लगा कर आप स्वम को जोखिम में तो डाल ही रहे है वही दुसरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। यही कारण है कि पुलिस सतर्कता बरत रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई तय है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इस अवसर हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह, अमित कुमार पांडेय आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, दी जाएगी 25% की छूट
Next: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत मेडिकल संबंधित इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा अवसर!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.