Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

10 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, अपने भी थे शामिल, घटना रूह कंपा देने वाली!

ब्यूरो 09-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-09-20-12-26-17

हरियाणा। हर‍ियाणा के रेवाड़ी में बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 10 साल की बच्ची के साथ उसी के परिवार और पड़ोस के बच्चों ने दरिंदगी को अंजाम दिया है। घटना 24 मई की है लेकिन जब इस घिनौनी हरकत का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो पीड़ित बच्ची के पिता के सामने मामले की सच्‍चाई आई, जिसके बाद बिना देर किए अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बच्ची रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और तीसरी कक्षा की छात्रा है। 24 मई को वो घर के पास बने स्कूल में खेल रही थी। वहीं आस पड़ोस के बच्चे भी खेल रहे थे। जहां नाबालिग बच्ची के साथ जबरदस्ती कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हैरान करने वाली बात ये है, कि आरोपियों में केवल एक आरोपी ही बालिग है, जिसकी उम्र 18 वर्ष है जबकि बाकी 8 वर्ष से 14 वर्ष की बीच की उम्र के है और इन सभी ने ये घिनौनी हरकत कर इसका वीडियो बना एक-दूसरे को व्‍हाट्सऐप पर शेयर भी किया है। रेवाड़ी डीएसपी हंसराज ने बताया क‍ि जब बेटी के गैंगरेप का वीड‍ियो पिता के सामने आया तो उन्‍होंने पुलिस में केस दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने भी मामला संज्ञान में आते ही तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में दो बच्चे पीड़ित बच्ची के अपने परिवार से ही है और अन्य पड़ोस के रहने वाले है।

पुलिस का कहना है कि ये वीडियो किसके फ़ोन से वायरल की गई है और किस-किस ने इसे आगे शेयर करने जैसी घटिया हरकत की है, इस बात की भी पड़ताल जारी है। बहरहाल नाबालिग आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया है, जबकि बालिग को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के निरीक्षण में किया गया सिक्योरिटी बोर्ड पोर्टल का उद्घाटन!
Next: ICC और BCCI के बीच टूर्नामेंट को लेकर टकराव, बदल सकती है टूर्नामेंट अपडेट

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.