Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुंबई में बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी

संवाददाता 10-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-10-09-02-55-96

मुंबई। मुंबई में मानसून में बुधवार को दस्तक दे दी है। मुंबई में लगातार तेज बारिश जारी है जिसकी वजह से हर जगह पर पानी ही पानी देखने को मिला। बारिश के कारण लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेन और चार सबवे भी बंद कर दिए गए हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, जिले में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई का निचला इलाका जोरदार बारिश की वजह से जलमग्न हो गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल की पटरियां पानी में डूब गई है। बारिश के कारण ठाणे और बासी के लिए लोकल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। बेस्ट बसों का रोड भी बारिश के कारण चेंज कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण चार सबवे बंद करने पड़े। निचले इलाकों में बारिश के कारण पानी घुस गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 2:30 बजे तक संताक्रूज में 164.8 एमएम की बारिश हुई। जिसके कारण से समुद्र में 4 मीटर से भी ऊंची लहरें उठी। मुंबई की बारिश को देखते हुए उद्धव ठाकरे बीएमसी आपदा नियंत्रण अधिकारियों को अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया मुख्यमंत्री ठाकरे ने रायगढ़ थाने रत्नागिरी और पालघर के जिलाधिकारियों से बात भी की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिहार में बढ़ा मौत का आंकड़ा
Next: नहीं रहे स्वर्ण पदक विजेता डिंकू सिंह!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.