Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आपदा से प्रभावित लोगों की मदद की गई।

ब्यूरो 10-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर 10 जून 2021, परियोजना निदेशक बाल गोविन्द ने बताया है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 मे मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण के) अर्न्तगत उ0प्र0 शासन से 183 आवासो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें दैवीय आपदा से प्रभावित आवासहीनो हेतु 78 आवास, कुष्ठ रोग से प्रभावित आवासहीनो हेतु 25 आवास एवं मुसहर जाति के आवासविहीन परिवार हेतु 80 आवास
का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

जनपद के समस्त विकास खण्डो के उनके मांग के समानुपात मे आवास आवंटित कर दिया गया है। उन्होने बताया है कि जनपद के समस्त चिन्हित लाभार्थियो को सूचित किया है कि वे सम्बंधित सचिव व खण्ड विकास अधिकारी को अपने अभिलेख उपलब्ध कराकर आवास का आवंटन प्राप्त करना सुनिश्चित करे।

यह आवास पूर्णतः राज्य सरकार द्वारा अनुदानित है, किसी प्रकार का कोई शुल्क देय नही है। यदि किसी लाभार्थियो को आवास प्राप्त
करने मे कोई भी व्यक्ति उनसे धन का मांग करता है या कोई अन्य समस्या होती है, इसके लिए अपने खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी से उनके मोबाइल नम्बर पर अथवा व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करके समस्या का समाधान करा लें। यदि समस्या का समाधान नही होता है तो अधोहस्ताक्षरी के मोबाइल नम्बर-
9454465241,दूरभाष नम्बर- 0548-2221303 एवं मोबाइल नम्बर 8840895163,
9453517946 पर सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेड जोन में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स!
Next: प्लीबारगेंनिग विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.