Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चर्चे में योगी का दिल्ली दौरा! आखिर क्या है संपूर्ण मामला?

ब्यूरो 10-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-10-14-29-31-58

नई दिल्ली। आज दिल्ली का दौरा करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आज गृह मंत्री अमित शाह से भेट करेंगे, तत्पश्चात उनकी प्रधानमंत्री मोदी से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में अटकलों के बाजार मे गर्मा- गर्मी हो गयी है।

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3:30 बजे स्टेट प्लेन से दिल्ली पहुंचेगे। शाम 4 बजे के आस-पास उनकी गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होनी है।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री योगी गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह अपने लखनऊ स्थित आवास से लगभग 1 बजे रवाना होंगे। सीएम योगी के दिल्ली दौरे को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से उनकी ये मुलाकात यूपी में कई मुद्दों पर हो सकती है।इस पर पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन, आगामी विधानसभा चुनाव और वैक्सीनेशन आदि मुद्दे प्रमुख हैं। इसके साथ ही यूपी के वर्तमान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।

दरअसल ,पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के सत्ता के गलियाराें में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।इन चर्चाओं का केंद्र भारतीय जनता पार्टी है ।पिछले दिनों केंद्रीय टीम के लखनऊ दौरे, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात काफी चर्चा में रही।हालांकि पार्टी नेतृत्व की तरफ से इन मुलाकातों को औपचारिकता ही बताया गया और बैठकों को सामान्य प्रक्रिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सलाम है ऐसे जज्बे को!
Next: रेड जोन में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.