Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अभी भी वैक्सीन लगवाने में परहेज कर रहे हैं लोग

ब्यूरो 11-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210611-WA0017

जमानिया। प्रशासन कि ओर से सरकार के निर्देश पर ग्रामीणों अंचलों में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए टीम गठित कर भेजा रहा है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ग्रामीण वैक्सीन लगवाने से परहेज कर रहे है। जिससे स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन नहीं लगा पा रहे है और ड्यूटी के नाम पर सिर्फ बैठ के वापस आ जा रहे है।

वैक्सीनेशन अभियान से चलाया जा रहा है। गांव में निगरानी समिति गठित है और वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से दस टीमें विभिन्न गांवों के लिए निकल रही है। इस अभियान में तहसील‚ विकास खंड सहित स्वास्थ्य कर्मियों के करीब 40 से 50 कर्मचारी प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर रहे है। लेकिन पूरे दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो 300 से 400 लोगों को ही वैक्सीन लग पा रहा है। इसमें जागरूकता की कमी आड़े आ रही है या कर्मचारियों की लापरवाही। चाहे जो हो लेकिन वैक्सीनेशन की रफ्तार बढाने की जरूरत है ताकि समय रहते 18 वर्ष के आयु के युवाओं को भी वैक्सीनेशन लगाया जा सकें।

कच्छप गति से चल रहे स्वास्थ्य विभाग के चाल को खरगोश की गति देने की जरूरत है। गडाह छानवे में 30‚ रामपुर पट्टी में 30‚ मतार में 10‚ जगदीशपुर में 10‚ खलिलनचक में 10‚ पचोखर में 50‚ बुढाडीह में 19‚ रोहुणा में 60‚ टोकवा में 10 लोगों को कोविड वैक्सीन लगायी गयी है। जबकि अभईपुर गांव में एक भी वैक्सीन नहीं लग पायी। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन में 8 तथा पीएचसी बेटाबर में 7 ओर पीएचसी जमानिया ंमें 29 लोगों को वैक्सीन लगी। कुल 273 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जो ऊंट के मुंह में जीरा ही है। आंकड़े बता रहे है कि अभी भी जागरूकता की कमी है और गांव के लोग वैक्सीन लगवाने से बच रहे है।

या यू कहा जाए कि प्रशासन की ओर से जागरूकता के लिए गठित टीम ने ठीक से काम नहीं किया। जिसका परिणाम गांव में दिखाई दे रहा है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सिपाही बना लोको पायलट
Next: बेटाबर टीम ने की 18 रन से जीत हासिल, मन्नू सिंह ने किया विजयी टीम को पुरस्कृत!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.