Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सिपाही बना लोको पायलट

संवाददाता 11-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210611-WA0024

रेवतीपुर (गाजीपुर): सुहवल थाने पर आरक्षी के पद पर तैनात 2019 बैच के सिपाही नितिन कुमार यादव ने रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड की परीक्षा में लोको पायलट के पद सफलता अर्जित कर पुलिस विभाग व अपने गृह जनपद प्रयागराज का नाम रौशन किया है ।लोको पायलट के पद पर चयन होते ही आरक्षी नितिन कुमार यादव ने आरक्षी के पद से इस्तीफा दे दिया ,जहां उनका आलाधिकारियों ने स्वीकार कर लिया है । इस सफलता पर सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार करने के साथ ही नितिन ने इस सफलता पर आशा व्यक्त किया कि और आगे भी उच्च पद पर सफलता अर्जित करेगें।

मालूम हो कि प्रयागराज जनपद के सराय स्माइल वसगीत गाँव निवासी नितिन कुमार यादव पढने में काफी होनहार है ,वर्ष 2019 में उनका चयन यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर हुआ ,उनकी पहली तैनाती सुहवल थाने पर हुई ।वह अपने दो भाईयों में सबसे बडे है ।मां गीता देवी बाल विकास विभाग में कार्यरत है । नितिन कुमार यादव ने अपनी सफलता का श्रेय दोस्तों का सहयोग व अपनी मां के कुशल मार्गनिर्देशन को दिया ।उन्होनें बताया कि उनकी इच्छा प्रशासनिक अधिकारी बनने की है ,बताया कि मेहनत व लगन से हर सफलता के शिखर को प्राप्त किया जा सकता है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस को मिली कामयाबी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: अभी भी वैक्सीन लगवाने में परहेज कर रहे हैं लोग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.