Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक्शन में आई योगी सरकार, जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर दिया बड़ा बयान!

ब्यूरो 15-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-15-10-51-59-33

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस नीति की कड़ाई से पालन ना करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया है।जी हाँ! जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ाई से पालन न करने वाले अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा। उन्हें बताना होगा कि एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 तक भ्रष्टाचार के कितने दोषी कर्मियों को जबरिया रिटायर किया गया और कितनों पर कार्रवाई की गई। विभागाध्यक्षों से 18 जून तक इसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी।

सीएम आदित्यनाथ ने सरकारी विभागों में ट्रांसपेरेंसी सिस्टम बनाए रखने और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए हैं। इसमें यह साफ तौर पर बताया गया है कि दागियों को जबरिया रिटायर करने से लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की भूल- चूक ना हो। बावजूद इसके कुछ मामलों को निरंतर दबाने का प्रयास किया गया। उच्च स्तर पर इसकी जानकारी होने के बाद विभागों से इस संबंध में पूरा ब्योरा लिया गया है।

विशेष सचिव कार्मिक शीतला प्रसाद ने सोमवार को सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिवों को इस संबंध में ख़त भेजा है। जिसमें उनसे जानकारी प्राप्त की गई है कि समूह क, ख, ग और घ के ऐसे कितने कर्मचारी हैं जिनके खिलाफ 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 तक सरकारी सेवाओं से अनिवार्य सेवानिवृत्त, सेवा से हटाने, सेवा से पदच्युत और अन्य वृहद दंड, लघु दंड की कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना की दूसरी लहर में लगातार गिरावट!
Next: चाचा- भतीजावाद, एक बार फिर चर्चे में, आखिर क्यों?

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.