Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ ने तबाह किया नेपाल, ले डूबा 7 जानें ! 50 से अधिक खतरे में

ब्यूरो 16-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-16-21-16-16-82

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ में 7लोगों ने अपनी जान गवा दी। इसके साथ ही 50 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही हैं। जिसके कारण कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बुधवार के दिन अधिकारियों के द्वारा यह जानकारी दी गई। बीते 48 घंटे में भारी बारिश से बेहद बुरी तरीके से प्रभावित मध्य नेपाल के सिंधुपालचोक में मेलम्ची नदी में बाढ़ आ गई। यहीं पर 7 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार की रात को सभी शव बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लगभग 50 लोग लापता हैं, जिनमें से ज्यादातर मेलम्ची पेयजल परियोजना में काम करने वाले मजदूर हैं। फेसबुक पर स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री शेर बहादुर तमांग ने कहा, ‘‘मेलम्ची और इंद्रावती नदियों में आई बाढ़ में 50 से ज़्यादा लोग लापता हैं। बाढ़ ने मेलम्ची पेय जल आपूर्ति परियोजना टिम्बू बाजार, चनाउत बाजार, तालामारंग बाजार और मेलम्ची बाजार में बांध को भी भारी क्षति पहुंचाई है।”

भारी बारिश से न केवल लोगों की जान गई है बल्कि सिंधुपालचोक में दो कंक्रीट पुल और पांच से छह सस्पेंशन पुल गिर गए हैं। कृषि भूमि और मत्स्य पालन स्थल डूब गए हैं। वहीं, हेलाम्बु क़स्बे में पुलिस चौकी ,सशस्त्र पुलिस बल शिविर और मेलम्ची में पेयजल परियोजना स्थल बाढ़ जैसी स्थिति के कारण पहुँच से बाहर हैं।

मेलम्ची नदी के किनारे बसे गांवों में लगभग 300 झोपड़ियां तार-तार हो गई। वहीं दूसरी ओर ,लामजुंग ज़िले में क़रीब 15 घर भी बह गए। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाक़े में क़रीब 200 घरों पर ख़तरा है। सिंधुपालचोक के मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखारेल ने बताया कि नेपाल पुलिस सेना और सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बचाव एवं राहत अभियान जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चर्चा में उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव, केशव प्रसाद मौर्य ने लगाए सपा व बसपा पर आरोप, कहा जो काम उन्होंने 15 साल में नहीं किया 4 साल मात्र में हमने कर दिखाया! साथ ही पुनः पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होने का दिया आश्वासन
Next: मुर्दे पर लगाई गईं 354, 149, 504जैसी संदिग्ध धाराएँ ! घटना दिल दहला देने वाली! आखिर क्या है पूरा मामला?

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.