Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहीं रहे फ्लाइंग सिख!

संवाददाता 19-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-19-09-13-39-96

दिल्ली। कोरोनावायरस से देश के महान धावक मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। कई दिनों से वह चंडीगढ़ में स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना शोक व्यक्त किया है। मिल्खा सिंह का सफर 20 नवंबर 1929 से 18 जून 2021 तक का था। रामनाथ कोविंद ने कहा कि वह मिल्खा सिंह के निधन की खबर से बहुत दुखी हैं आने वाली पीढ़ी को मिल्खा सिंह का संघर्ष और ताकत प्रेरणा देती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें मिल्खा सिंह के निधन का बहुत दुख है। और उन्होंने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है मिल्खा सिंह ने देश की कल्पना पर अधिकार कर लिया था और सभी भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए एक विशेष स्थान था। वह अपने प्रेरक व्यक्तित्व के कारण लाखों लोगों को प्रिय बना दिया था। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि फ्लाइंग सिख के निधन पर अपना शोक व्यक्त करता हूँ। पूरा राष्ट्र मिल्खा सिंह को हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों के रूप में याद रखेंगा। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत में अपना सितारा खो दिया मिल्खा सिंह के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए किंतु हर भारतीयों को भारत के लिए चमकने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने मिल्खा सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं। अंत में उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं मिल्खा सिंह जी की हम आपकी अंतिम इच्छा को पूरा करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर बहुत ही दुखी है मिल्खा सिंह के जाने से एक युग का अंत हो गया। भारत और पंजाब निर्धन हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह की महान योगदान को देश कभी भूल नहीं पाएगा। पद्मश्री से सम्मानित फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम मिल्खा सिंह की आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें।
ऊँ शांति!

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी गिरफ्तार
Next: लगातार जारी है वैक्सीनेशन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.