Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

संवाददाता 21-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210621-WA0004

(गाजीपुर) सुहवल। गंगा का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढाव पर है गंगा ने रफ्तार पकडने से लोगों की चिंताए बढने लगी है, रविवार की दोपहर तक गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढोत्तरी दर्ज की गई। फिलहाल गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे यानि 9•715 मीटर नीचे बह रही है । गंगा का वर्तमान जलस्तर 53•390 मीटर दर्ज किया गया ,गंगा के जलस्तर का चेतावनी बिन्दु 63 मीटर 105 सेंटीमीटर है । पिछले 2016 व 2019 में जिस तरह से गंगा ने अपना कहर तटवर्ती व निचले बस्तियों मचा चुकी है।

उसे याद कर लोग अभी से सहम जा रहे है लोगों का कहना है कि इस बार भी चानक जिस तरह रुक-रुक कर गंगा आगे बढ रही है वह खतरे की घंटी ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ कोरोना ने उनकी आर्थिक स्थिति को बेपटरी किया अब गंगा के संम्भावित कहर को लेकर संशकित है, कहा कि अगर इस बार भी बाढ आ गई तो लोगों की आर्थिक कमर पूरी तरह से टूटने के साथ ही उनके परिजनों के समक्ष रोजी-रोटी के लाले पड सकते है।इस बाबत गाजीपुर केन्द्रीय जल आयोग प्रभारी हसनैन ने बताया कि अभी आगे कई दिनों तक जलस्तर में बढाव दर्ज किया जा सकता है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो बहनों की अचानक मौत से मचा हड़कंप, पहुंची जांच टीम!
Next: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 100 से कम मामले आए सामने

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.