Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राहुल गांधी पर बीजेपी का काउंटरअटैक ।कहा ,वैक्सीनेशन द्रोही हैं राहुल

ब्यूरो 22-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-22-21-42-08-04

राहुल गांधी पर हुआ बीजेपी का पलटवार! जी हां बीजेपी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में राहुल गांधी रोड़ा बन रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि कांग्रेस और राहुल गांधी हर मुद्दे पर केवल ही केवल राजनीति करना जानते हैं। राहुल कब तक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहेंगे, वो राज्यों में क्यों नहीं जाते? संबित पात्रा का आरोप है कि वैक्सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी कांग्रेस शासित राज्यों में ही हुई है। इसके साथ ही उन्होंने यह प्रश्न भी उठायें हैं कि क्या राहुल गांधी, प्रियंका ,और रॉबर्ट वाड्रा ने अब तक वैक्सीन ली है?

इसके साथ ही संबित पात्रा ने यह भी कहा, कि दूसरी लहर कहां से शुरू हुई, कांग्रेस शासित राज्य से ही न? किन राज्यों में दूसरी लहर का सबसे बड़ा असर पड़ा और सबसे ज्यादा मामले आए उसका उत्तर कांग्रेस शासित राज्यों में, सर्वाधिक मृत्यु दूसरी लहर में किन राज्यों में हुई उत्तर कांग्रेस शासित राज्यों में, किन राज्यों में वैक्सीन को लेकर हाहाकार मचा, किन राज्यों ने वैक्सीनेशन से इनकार किया ?उत्तर कांग्रेस शासित राज्यों में ही न, सबसे अधिक पॉजिटिव कोरोना केसेज़ किन राज्यों में रहा ? उत्तर कांग्रेस शासित राज्य, किन राज्यों ने वैक्सिनेशन को लेकर विकेन्द्रीकरण मांगा था? उत्तर कांग्रेस शासित राज्य, किन लोगों ने यू टर्न करते हुए विकेंद्रीकरण के बाद केंद्रीकरण चाहा? तो जवाब होगा- उत्तर कांग्रेस। महावैक्सिनेशन के दिन किन राज्यों में सर्वाधिक वैक्सिनेशन हुआ और किनमें कम उत्तर सर्वाधिक उन राज्यों में रहा जिनमें श्रंखलावद्ध रहते हुए अनुशासन का पालन किया और न्यूनतम कांग्रेस शासित राज्यों में ही हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल हुए युवक की मौत से फैली सनसनी!!
Next: पाइपलाइन का गड्ढा बना बड़ा खतरा!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.