Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल हुए युवक की मौत से फैली सनसनी!!

ब्यूरो 22-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210622-WA0012

रेवतीपुर (गाजीपुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के नगदिलपुर गांव में 2 दिन पहले हुई पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों से मिलाकर 5 लोग घायल हुए थे जिसमें एक युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसको ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जिसमें आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते चलें कि 2 दिन पहले नगदिलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आपसी पाटीदार में ही लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुआ जिसमें दोनों पक्षों से 5लोग घायल हुए थे जिसमें घायलों में मनीष तिवारी, कृष्णा तिवारी, अमित तिवारी, तथा दूसरे पक्ष से बृजराज तिवारी, एवं चंदन तिवारी, घायल थे जिसमें एक युवक अमित तिवारी उर्फ रिंटू 37 पुत्र विनय तिवारी की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इस दौरान इस घटना के बाद गांव में मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी होते ही मौके पर तत्काल पुलिस फोर्स पहुंच गई।

इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि 20 तारीख को दोनों पक्ष आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिए थे जिसमें दोनों पक्षों से चार चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर किया गया है जिसमें एक पक्ष से दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रहे है। अमित तिवारी उर्फ रिंटू तीन भाई थे तीनों भाइयों में सबसे बड़े अमीत थे ।दो भाई आशीष तिवारी एवं मनीष तिवारी है। सभी घर ही पर खेती बारी करते थे ।दो साल पहले भी इन दोनो पक्षों में मारपीट हुआ था । जिसमें फिर बाद में सुलह समझौता हो गया था । अमित के दो बच्चे कृष्णा तिवारी 15 वर्ष तथा अनुज 12 वर्ष के हैं वही पत्नी सरोजा देवी एवं माता चिंता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दोबारा शुरू किया गया रोडवेज बस का परिचालन
Next: राहुल गांधी पर बीजेपी का काउंटरअटैक ।कहा ,वैक्सीनेशन द्रोही हैं राहुल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.