Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिवंगत पत्रकार दिलीप सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई

संवाददाता 23-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210623-WA0023

सेवराई। तहसील क्षेत्र के संतरामगंज बाजार निवासी हेमंत सिंह के आवासीय परिसर में भदौरा के वरिष्ठ पत्रकार स्व.दिलीप सिंह की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर शोक सभा का आयोजित हुई। सबसे पहले सभा में उपस्थित पत्रकारो ने अपने चहेते पत्रकार साथी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रृद्धासुमन अर्पित किया। सभा में महा ग्रामीण पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष सत्या उपाध्याय ने कहाकि दिलीप सिंह एक शानदार, निर्भिक और उच्चश्रेणी के लेखक, पत्रकार एवं समाजसेवी थे। अपनी लेखनी से हमेशा गरीब मजदूर व असहायों के लिए कभी भी पीछे नहीं हटे।

वरिष्ठ पत्रकार सुमन्त सिंह ने कहाकि इन्होने सत्य लिखने मे कभी समझौता नही किया। इनका असमय चले जाना पत्रकारिता जगत के लिये अपूर्णिय क्षति है। जिसकी कभी भरपाई नही की जा सकती। सभा के उपरान्त उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखते हुए शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर इंद्रासन यादव, नसीम खान, मारूफ खां, डॉ जनार्दन प्रजापति, शैलेंद्र कुमार चौधरी, उपेंद्र सिंह गहमरी, डॉ अखण्ड प्रताप सिंह, विवेक सिंह विक्की, प्रशांत कुमार सिंह, सन्दीप शर्मा, दीपक जायसवाल, नंदन सिंह आदि के साथ परिवार के लोग उपस्थित रहे। बड़े सुपुत्र हेमन्त सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ देशवासियों को किया गया लाभान्वित, प्रधानमंत्री ने गरीबों के प्रति जताई सम
Next: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से लाभान्वित हुए लगभग 80 करोड़ देशवासी, प्रधानमंत्री ने जताई गरीबों के प्रति संवेदना

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.