Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद आगमन के बेमिसाल 4 साल पूरे होने के सापेक्ष में ,खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 28-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210628-WA0009

जमानियाँ। क्षेत्र के हेतिमपुर ग्राम स्थित खण्ड शिक्षा कार्यालय पर सोमवार को जनपद आगमन के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव को बुके देकर सम्मानित किया गया तथा ऑपरेशन कायाकल्प की एक पुस्तक बाल मैत्रिक विद्यालय कायाकल्प भी दिया गया साथ ही 83 ग्रामपंचायत के प्रधान, 157 प्रधानाध्यापक, 17 ग्राम पंचायत सचिव को भी पुस्तक दिया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने के साथ ही बच्चों में साफ-सफाई पर विशेष जोर देना है। योजना के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित करने का काम किया जा रहा है। 18 पैरामीटर पर कार्य कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत हैंडपंपों की मरम्मत, बालक के लिए टॉयलेट, बालिकाओं के लिए टॉयलेट, बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग मूत्रालय व पानी की व्यवस्था, टॉयलेट में टाइल्स, हैंडवाश यूनिट का निर्माण, रसोईघर का जीर्णोद्धार, विद्यालयों में टाइल्स, विद्युतीकरण का कार्य, विद्युत संयोजन का कार्य, ब्लैक बोर्ड, विद्यालय की रंगाई-पुताई, समर सेबल पंप, दिव्यांग टॉयलेट का कार्य विद्यालय में कराना है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रधानाध्यापक एक जुट होकर ऑपरेशन कायाकल्प को सफल बनाये। उक्त मौके पर धर्मराज कुशवाहा, मनीष सिंह, अनिल गुप्ता, विनित सिंह, अभय गुप्ता, प्रशान्त त्रिपाठी, गोरखनाथ आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लंगड़ा आम से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
Next: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा जिला कारागार किया गया निरीक्षण,

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.