Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

असंगठित क्षेत्र के कामगारों की सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला

ब्यूरो 28-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि अभी तक प्रदेश के संगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किये जाने की कवायद की जा रही थी, लेकिन अब प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीयन कराये जा रहे हैं। इसके लिये प्रदेश सरकार द्वारा आनलाइन पोर्टल WWW.UPSSB.IN
आरम्भ किया गया है।

इस पोर्टल पर धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला
चलाने वाला, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट, ठेला लगाने वाले, अखबार बाँटने वाला (हाकर), फुटपाथ व्यापारी, हमाल, कुली, जनरेटर/लाईट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल/साइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार, आदि 45 प्रकार के कामगार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होने बताया गया कि उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रूपये की सहायता तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख तक प्रतिवर्ष निःशुल्क चिकित्सा सहायता योजना प्रचलित है।
उन्होने बताया कि 1-कामगार अपनी नवीनतम फोटो अधिकतम 50 केवी तक अपलोड रखें, 2-डिक्लेरेशन फार्म (स्वघोषण पत्र) को डाउनलोड करें, फिर भर कर अधिकतम 200 केवी तक अपलोड करें, 3-आधार कार्ड और बैंक की डिटेल्स फार्म भरते समय अपने पास रखें और सही डिटेल्स भरें, 4-ओटीपी वेरिफिकेशन और पासवर्ड के लिये मोबाइल नंबर अपने पास रखें, 5-फैमिली की डिटेल्स नामिनी के लिये अपने साथ रखें, 6-उचित डिटेल्स सही से भरकर आवेदन करें, तभी स्कीम के लिये आप पात्र होंगे, 7-आवेदन भरने के बाद 60 रूपये का भुगतान ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन चालान के माध्यम से करें, 8-आनलाइन भुगतान करने पर आपका सर्टिफिकेट तुरंत व्यू एप्लिकेशन से डाउनलोड हो जायेगा और ऑफलाइन चालान के माध्यम से भुगतान करने पर आपका सर्टिफिकेट 48 घण्टे से 72 घण्टे में व्यू एप्लिकेशन से डाउनलोड होगा, 9-यूपीएसएसबी में रजिस्ट्रेशन करने के लिये यूपीबीओसीडब्लू में रजिस्ट्रेशन नहीं होना चाहिये। पूछताछ हेतु आफिस टाइम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गाजीपुर लईक अहमद के मोबाइल नंबर-9415991215 पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा जिला कारागार किया गया निरीक्षण,
Next: स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कि नवनिर्मित वेबसाइट का हुआ श्री गणेश, कार्यक्रम में मौजूद रहे मुख्य अतिथि अखिलेश जायसवाल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.