Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वृक्षारोपण जन आंदोलन की बैठक विकास भवन सभागार में हुई संपन्न, जिला अधिकारी ने कहा- लापरवाही हुई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे

ब्यूरो 29-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210629-WA0015

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण जन आन्दोलन वर्ष 2021-22 हेतु पौधरोपण समिति की बैठक 28.06.2021 को सायं काल विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभाग को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको निश्चित रूप से पूरा करेगे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता एंव लापरवाही क्षम्य नही होगी। अधिकारी यह ध्यान अवश्य दे कि पौधो के लगाने के उपरान्त उसकी देख-रेख में कोई कमी नही आनी चाहिए। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रो में पौधो के लगाये जाने के स्थानो का चिन्हिकरण, गढ्ढा खुदाई का कार्य, पौधो के नर्सरी से उठान की कार्यवाही 30 जून 2021 तक प्रत्येक दशा में पूरी कर ले। जिससे की जनपद में पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
उन्होने बताया कि जनपद में 26 विभागो के माध्यम से दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष 37 लाख पौधरोपण किया जाना है। जिसमें वन विभाग को 1168000, पर्यावरण विभाग को 75000, सिचाई विभाग 8400, ग्राम विकास विभाग 1508160, राजस्व विभाग 170520, पंचायती राज विभाग 170520, कृषि विभाग 288888, उद्यान 189053, बेसिक शिक्षा 3432, परिवहन 2640, आवास विकास विभाग 5520, प्राविधिक शिक्षा 4920, के साथ अन्य विभागो द्वारा जनपद में कुल 37 लाख पौधरोपण किया जायेगा। उन्होने बताया कि पौधो के निगरानी के लिए एक एप तैयार किया गया है। विभाग अपने यूजर आई एंव पासवर्ड के माध्यम से इस एप का प्रयोग कर सकेगें जिसके लिए पौधरोपण की जीयो टैगिंग के लिए उन्हे यूजर आई, पासवर्ड उपलब्ध कराया जायेगा। इस एप के माध्यम से पौधरोपरण स्थल का फोटो लेते ही उसकी दिशा ज्ञात हो जायेगी तथा उसका फोटो अपलोड होते ही प्रत्येक पौधरोपण स्थल की जीयो टैगिंग भी हो जायेगी। जिससे विभाग द्वारा इन पौधो की यथास्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, डी एफ ओ जी सी त्रिपाठी, समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास भवन सभागार में संपन्न हुई बैठक, जिलाधिकारी ने दिये उपस्थित अधिकारियों को निर्देश
Next: चुनावी मैदान में देखने को मिली हलचल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.