Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकास भवन सभागार में संपन्न हुई बैठक, जिलाधिकारी ने दिये उपस्थित अधिकारियों को निर्देश

ब्यूरो 29-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210629-WA0013

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण जो 01 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक जनपद में चलाया जायेगा का द्वितीय अर्न्तविभागीय एंव दस्तक अभियान जो 12 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक चलाया जायेगा की बैठक विकास भवन सभागार में संम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष संचारी रोग की रोकथाम एंव नियंत्रण हेतु पूरी तैयारियां समयवद्ध ढंग से कर ली जाये इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के विरूद्ध लड़ाई जारी है। ऐसे में जे0ई0, ए0ई0एस0 तथा अन्य संचारी व विषाणु जनित रोगो के दृष्टिगत किसी प्रकार की लापरवाही कत्तई न बरती जाये। उन्होने कहा कि सभी विभाग मिलकर इंसफेलाईटिस, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनियां, कालाजार, डायरिया आदि संचारी रोगो से जुडे़ आशंकाओ को देखते हुए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए युद्ध स्तर पर लगकर इस अभियान को सफल बनायेगे तथा बनाये गये माइक्रोप्लान के तहत अपने-अपने कार्याे को मूर्त रूप प्रदान करेगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त एम ओ वाई सी अपने-अपने क्षेत्रो के आशा एवं आगनवाड़ी कार्यक़ित्रयों के साथ एक बैठक कर इस अभियान के दौरान उन्हे गॉव-गॉव जाकर क्या-क्या करना है उसके बारे मे उन्हे अवश्य प्रशिक्षित कर लेगें। टीमो द्वारा सर्वे के दौरान प्रत्येक परिवार के लोगो की जो भी स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याएं होगी उसे एक फार्मेट में भरकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एंव उसके साथ अन्य विभागो के द्वारा समन्वय स्थापित कर गॉव-गॉव मे लोगो को बिमारियों के बारे मे जागरूक किया जायगा और उन्हे दवाऍ मुहैया करायी जायेगी तथा अन्य रोगो से ग्रसित जरूरतमंदो को भी चिन्हित करते हुए उन्हे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो में नगर पालिका एंव नगर पंचायत विभाग द्वारा साफ सफाई, सैनिटाईजेशन, एण्टीलार्वा का छिड़काव, पीने के पानी में क्लोरीन की गोली का प्रयोग के साथ नालियो/नालो की सफाई, हैण्ड पंपो का चिन्हिकरण, झाड़ियो की कटाई का निर्देश दिया। पशुओ एवं सुअर बाड़े के स्थानो पर साफ-सफाई एंव कीटनाशक दवाओ के छि़ड़काव के लिए पशु चिकित्साधिकारी का निर्देश दिया। उन्होने साप्ताहिक बंन्दी के दौरान शनिवार, रविवार को स्वच्छता, सैनिटाईजेशन तथा फागिंग का विशेष कार्यक्रम जनपद मे संचालित कराने का निर्देश दिया तथा तालाब व नालियों में एण्टीलार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जायें। दस्तक अभियान में निगरानी समिति अपने-अपने क्षेत्रो की आशा एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। इसके साथ ही उन्होने दिव्यांग जन शक्ति विभाग द्वारा जनपद के दिव्यांग बच्चो की सूची उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन उपयोगी उपकरण उलब्ध कराने का निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी जी सी मौर्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी पी सिन्हा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के के वर्मा, समस्त एम ओ वाई सी, समन्वयक विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बतौर समाज कल्याण द्वारा प्रतिभाशाली एवं इच्छुक छात्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा
Next: वृक्षारोपण जन आंदोलन की बैठक विकास भवन सभागार में हुई संपन्न, जिला अधिकारी ने कहा- लापरवाही हुई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.