Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने एक पिकअप पर लदे 7 गोवंशो को पकड़ा

संवाददाता 08-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के तलाश मोड़ बॉडर बरूईन पास गुरुवार कि सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने एक पिकअप पर लदे 7 गोवंशों को पकड़ लिया। इसमें दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप गोवंश लेकर बिहार की ओर जा रहा है। जिस पर चौकी एवं कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गयी और बरूईन गांव के पास तलाशपुर मोड़ बॉडर पहुंच गई। पीकप को रोकने के लिए मोटर साइकिल पर दो पुलिसकर्मी तैनात थे। वही किनारे जीप खड़ी थी। पुलिस को सामने देख पिकप सवार ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की।

जिसमें दो आरक्षी रंजीत कुमार एवं आरक्षी मनोज सिंह घायल हो गये और उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह से पिकअप के कब्जे में लिया । इस दौरान दो अभियुक्त भागने में कामयाब हो गये जबकि एक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त का नाम कपिल राजभर है जो वाराणसी के चमरू गांव का रहने वाला है। इसके विरूद्ध गोवध अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही घायल आरक्षियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर हुआ टीकाकरण
Next: सपा और निर्दलीय प्रत्याशी आमने-सामने

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.