Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कला स्नातक परीक्षा में 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित…केंद्राध्यक्ष डॉ विमला देवी

संवाददाता 09-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210709-WA0008

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की स्नातक कला विषयक परीक्षा के पांचवें दिन बी ए तृतीय वर्ष इतिहास एवं द्वितीय वर्ष राजनीति शास्त्र विषय के शिक्षार्थियों की परीक्षा महाविद्यालय केंद्र पर सम्पन्न हुई। पंजीकृत 593 के सापेक्ष 577 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 16 शिक्षार्थी अपरिहार्य कारणों से अनुस्पस्थित रहे। महाविद्यालय की केंद्राध्यक्ष एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ (श्रीमती) विमला देवी के निर्देशन में दोनों पालियों की परीक्षा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सकुशल संपन्न हुई।

आज की परीक्षा में सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ शशिनाथ सिंह डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री डॉ अरुण कुमार एवं डॉ संजय कुमार सिंह एवं आंतरिक उड़ाका दल की भूमिका मनोज कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह ने निभाई। कक्ष निरीक्षक की भूमिका में डॉ नीतू सिंह डॉ ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव डॉ अंगद प्रसाद तिवारी डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र राम लखन यादव लालचंद पाल बिपिन कुमार डॉ अमित कुमार सिंह महेंद्र कुमार गुप्ता अवधेश कुमार राव सूरज कुमार जायसवाल आदि ने परीक्षा कराने में कक्ष निरीक्षक की भूमिका में रहे। केंद्राध्यक्ष डॉ राय ने बताया कि परीक्षा हाल को प्रत्येक मीटिंग सेनेटाइज करने की व्यवस्था के साथ छात्र छात्राओं के हाथ को उचित सामाजिक दूरी के पालन हेतु प्रेरित करते हुए हैंड सेने टाईजेशन के बाद ही कक्षा में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सपा और निर्दलीय प्रत्याशी आमने-सामने
Next: वैक्सीन लगाने को लेकर किया हंगामा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.