Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता 09-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210709-WA0006

जमानियां। क्षेत्र के मतसा गांव में शुक्रवार को विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम द्वारा जांच की गई। जिसमें 9 लोग कनेक्शन विच्छेदन के बाद भी बिजली चलाते पाये गये। जिनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। जिससे गांव में हड़कंप मचा रहा। अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्र ने बताया कि मतसा गांव में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम द्वारा गांव में गहनता से जांच की गई। विभाग द्वारा बिल न जमा होने पर विद्युत विच्छेदन कार्य किया गया। बताया कि जांच के दौरान 9 लोगों को विभाग द्वारा बकाया बिल जमा न करने पर काटी गई लाइन को बिना बिल जमा किये पुनः कटिया लगाकर चलाते पकड़ा गया है।

इनके विरूद्ध 138 धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वही 3 लोगों के विरूद्ध बिना संयेाजन के अवैध बिजली चलाते पाये जाने पर धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया कि बिजली को कनेक्शन लेने के बाद ही प्रयोग करें और समय से बिजली के बिल का भुगतान करें। अन्यथा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर चन्द्र भूषण‚  एसडीओ जमानियां बीके यादव‚ जेई इन्द्रजीत पटेल‚ विजिलेंस जेई पंकज चौहान आदि  लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वैक्सीन लगाने को लेकर किया हंगामा
Next: पूर्व मंत्री के पहुँचने के बाद हुई जीत की घोषणा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.