Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों संग प्राचार्य ने किया पौधारोपण

संवाददाता 12-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210712-WA0011

जमानियां। हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनसीसी के तत्वाधान में 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल एस के गोस्वामी के निर्देश पर महाविद्यालय परिसर एवं लेफ्टिनेंट अंगद प्रसाद तिवारी के आवास परिक्षेत्र में सागौन के लगभग 100 वृक्ष रोपे गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने वृक्ष रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस क्रम में पेड़-पौधों की महत्ता बताते हुए इनकी सुरक्षा और देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने कहा कि यदि हम अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं।

तो हमें पेड़-पौधों की सुरक्षा करनी होगी। सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कैडेटों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट डाॅ.अंगद प्रसाद तिवारी ने वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जीवन हेतु इसे अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में सहभाग करने वाले कैडेटों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीनियर अंडर आफिसर कृष्णा शर्मा, सचिन सिंह यादव,आकाश यादव, प्रकाश यादव, उपकार यादव, विकास सिंह, रोहित कुमार मौर्या, नंद गोपाल पाण्डेय, आनन्द कुमार (सिपाही) और गौतम यादव आदि ने उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सपा उम्मीदवार मनीषा कुशवाहा जमानियॉ ब्लाक प्रमुख निर्वाचित
Next: टीकाकरण करवाने के लिए झेलनी पड़ रही है लोगों को परेशानी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.