Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

संवाददाता 15-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210715-WA0029

जमानियां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव‚ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत के चुनाव सहित भ्रष्टाचार‚ लोकतंत्र की हत्या आदि सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर पंचायत भवन और शौचालय बनाया जा रहा है। क्षेत्र के लोग सरकार के मनमानी‚ अत्याचार‚ महंगाई‚ जाति–धर्म के आधार पर तोड़ने के प्रयास आदि को लेकर आजीज आ चुकी है। कहा कि कोरोना काल की वजह से यह धरना प्रदर्शन संकेत मात्र है भव्य धरना प्रदर्शन अक्टूबर में करूंगा। किसानों काे फसलों का लाभकारी मूल्य दिए जाने‚ न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने‚ गन्ना किसानों का बकाया भुगतान‚

किसानों के ऊपर थोपा गया कृषि कानून को वापस लिया जाए‚ बढ़ती महंगाई पर रोक लगाया जाए‚ बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए‚ कानून व्यवस्था महिला अपराध पर रोक लगाई जाए‚ पार्टी पर उत्पीड़न बंद हो‚ संगठित अपराध अविलंब बंद हो‚ स्वास्थ्य व्यवस्था दुरूस्त करने‚ भ्रष्टाचार पर रोक‚ कोरोना काल में हुए भ्रष्टाचार की जांच‚ मृतकों को मुआवजा‚ जिला पंचायत–क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में हुई धांधली एवं हिंसा की जांच‚ पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमले और हत्या पर रोक आदि 16 सुत्रीय मांगों से संबंधित महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन को उनके प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने पढ़ कर सुनाया। जिसके बाद ज्ञापन तहसीलदार घनश्याम को सौंपा और धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान नारेबाजी होती रही और सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा‚ दिनेश यादव‚ अनिल यादव‚ सद्दाम खां‚ श्याम नरायन कुशवाहा‚ ओंकार यादव‚ अम्ब्रिस यादव‚ दीपू यादव‚ मोहम्मद शाद‚ रजनीकांत यादव‚ दयाशंकर यादव‚ बसंत यादव‚ विजय यादव‚ मेराज खां‚ सरफराज खां‚ रजनीश यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेसजनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next: साँप के काटने से महिला की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.