Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्य केंद्र पर देर से पहुंचा वैक्सीन लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

संवाददाता 16-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210716-WA0003

जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को वैक्सीनेशन का कार्य दोपहर करीब 01 बजे से शुरू हुआ। जिससे कोविड वैक्सीन लगाने आये लोग परेशान और कर्मचारी इधर उधर परिसर में घूमते नजर आये।
वैक्सीन आ रही कहते कहते निर्धारित समय से शुरुआती तीन से चार घंटे यूं ही बीत गए। वही वैक्सीन लगवाने आये लोग भी परेशान हो कर कई वापस चले गये। वही लोगों को उलझा कर रखे में माहिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने पहले तो वैक्सीन आ रही है का बहाना बनाया जब वैक्सीन नहीं पहुंची तो टोकन बांटना शुरू कर दिया कि वैक्सीन आने वाली है। करीब चार घंटे बित गये और फिर वैक्सीन पहुंची। जिसके बाद भीड़ वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच गई और अफरा तफरी मच गया।

किसी तरह से कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाने आये लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और टोकन के आधार पर वैक्सीन लगाने की बात कही। इस बीच कई तो बिना वैक्सीन लगवाये ही वापस लौट गये। सुनीता और विजय निवासी डुहियां‚ सोनू उपाध्याय निवासी मोहम्मदपुर‚ गंगोतरी निवासी बहादरपुर‚ गोजिना निवासी फुफुआंव‚ फातमा बेगम निवासी उमरगंज‚ दुधनाथ सिंह निवासी नूरपुर‚ रूपमणी देवी निवासी नूरपुर आदि का कहना है कि सुबह 8 बजे से बैठे है और वैक्सीन न रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों का कहना है कि वे कई दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे है लेकिन वैक्सीन नही लग पा रही है। कुछ तो पूरा का पूरा दोष प्रदेश के मुखिया पर फोड़ते नजर आये। वही भीड़ को देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने मोर्चा संभाला और सभी को समझा बुझा कर शांत किया। इस दौरान लोगों का पारा हाई और कर्मचारी अपने को इन लोगों से किसी तरह से बचाते नजर आये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिकारी नदारत व कर्मचारीयों के भरोसे चल रहा पम्प कैनाल-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
Next: हल्की बारिश से हुआ सड़कों पर जलजमाव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.