Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वीकेंड लॉकडाउन का नहीं दिख रहा असर

संवाददाता 18-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210718-WA0013

जमानिया। वीकेंड लॉकडाउन में नियमों को ताक पर रखकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान खुल रही है और प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। जिससे संक्रमण के पैर पसारने का पूरा आसार दिखाई दे रहा है। इतना ही नहींं कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है दुकानदार हो या ग्राहक कोविड के नियमों का पालन कोई नहीं कर रहा है। चेहरे से मास्क गायब है और सोशल डिस्टेंसिंग मानों भूल चुके है। सरकार की ओर से जारी वीकेंड लॉकडाउन के आदेश का भी पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। रविवार को कोतवाली के सामने‚ तहसील मुख्यालय गेट के पास सहित विकास खंड तिराहे सहित लबे राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के किनारे दुकानें सजी रही और लोग खरीदारी करते रहे।

तो दूर दराज के गांव में सरकारी फरमान का कितना असर होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी इसी रास्ते से आते जाते दिखाई दिये लेकिन किसी ने भी इन दुकानदारों को टोकना तक उचित नहीं समझा। लगातार सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि कोविड का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन आम लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी कि लापरवाही बरत रहे है। जिससे संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। खास बात यह है कि सब कुछ देखते हुए आखिर किसके इशारे पर तहसील एवं पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। प्रशासनिक की चुप्पी विद्वतजनों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हल्की बारिश से हुआ सड़कों पर जलजमाव
Next: मिट्टी की जांच कर लगेगी पानी टंकी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.