Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पंचायत विभाग की ओर से तैयारी पूरी

संवाददाता 21-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210718-WA0014

जमानियां। विकास खंड के 84 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण आज दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
सहायक ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जूम एप्प के माध्यम से ऑनलाइन नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण के लिए विकास खंड को चार भागों में विभाजित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए ग्राम प्रधानों के छोटे समूह बनाये गये है। देवरिया पंचायत भवन में 20‚ बेटाबर में 21‚ फुल्ली में 22 और तियरी में 21 कुल 84 ग्राम प्रधानों को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि गांव के पंचायत भवन की साफ सफाई‚ टीवी‚ इंटरनेट आदि की व्यवस्था की गई है ताकि ट्रेनिंग में दिक्कत न आये।

वही सभी गांव के सचिव सहित व्यवस्थाओं के लिए सफाई कर्मियों कि तैनाती की गई है। बताया कि प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना, ई-गवर्नेंस, स्वच्छ भारत मिशन‚ पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, ग्राम पंचायतों की बैठक, ग्राम पंचायतों की समितियां, प्रधान की भूमिका, कर्तव्य तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आदि सहित अन्य जानकारियां रोचक वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया है। इसको लेकर बैठक कर सचिवों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राधा माधव ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन
Next: संदिग्ध अवस्था में 23 वर्षीय युवक की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.