Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पॉक्सो एवं अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता 23-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210723-WA0004

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित ऑटो स्टैंड के पास से पाेक्सो एवं अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाेक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं का वांछित अभियुक्त रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड पर मौजूद है और कही भागने के फिराक में है। जिस पर चौकी प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त का नाम नितेश उर्फ राजा उर्फ शेरू है जो करंडा थाना क्षेत्र के कटरियां गांव का रहने वाला है। अभियुक्त ने एक किशोरी को बहला फुसला कर 19 जुलाई 2021 को अपहरण कर दिया था। जिसकी तहरीर किशोरी के पिता ने गुरुवार को दी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया और 24 घंटे के अंदर किशोरी और अभियुक्त की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय‚ हे0का0 सुजीत कुमार सिंह‚ हे0का0 राजेन्द्र कुमार दुबे‚ कां0 विनोद भारती‚ कां0 क्रान्ति सिंह पटेल‚ म0आ0 रीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देर से टीकाकरण शुरु होने से लोग हुए परेशान
Next: समाधान दिवस पर फरियादियो ने लगाई फरियाद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.