Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व के लिखित आश्वासन पर रेल चक्का जाम व धरना 7 दिनों के लिए स्थगित।

ब्यूरो 28-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व के लिखित आश्वासन पर रेल चक्का जाम व धरना 7 दिनों के लिए स्थगित।
गहमर: भूतपूर्व सैनिक सेवा संस्थान गहमर क्षेत्र एवं रेल पुन: ठहराव समिति के तत्वावधान में गहमर रेलवे स्टेशन पर 18 जुलाई से ट्रेनों के पुन: ठहराव हेतु चल रहा धरना अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व और आन्दोलनकारीयों के बीच लिखित समझौते के आधार पर एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया, इसी के साथ 26 जुलाई को प्रस्तावित रेल चक्का जाम के कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया।
इस संबध में भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मारकंडे सिंह ने कहा कि विगत 18 जुलाई से हमारी कई दौर की वार्ता रेल अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के लोगो के साथ हुई मगर हमारी माँगो पर कोई सटीक कार्यवाही नहीं हुई। 25 जुलाई की रात पहुँचे अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने रेल अधिकारियों से वार्ता कर हमें पंजाब मेल, विभूति एवं मगध एक्सप्रेस के 7 दिनों के अंदर गहमर स्टेशन पर ठहराव का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद संस्थान ने धरना एवं जाम का कार्यक्रम 7 दिनों के लिए स्थगित कर दिया।

इस संबंध में रेल पुन: ठहराव समिति के संयोजक हृदय नारायण सिंह ने कहा कि हमारी 6 ट्रेनों में 3 ट्रेनों के 7 दिनों के अन्दर ठहराव का लिखित आश्वासन दिया एवं 3 अन्य ट्रेनों का ठहराव भी 1 माह के अंदर कराये जाने का वादा किया है। हम जिला प्रशासन पर भरोसा रखते हुए इस धरने को स्थगित कर रहे हैं यदि 7 दिनों में ठहराव नहीं हुआ तो हम पुन: आन्दोलन पर बाध्य होगें।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने आन्दोलनकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि हम जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सैनिकों के सम्मान में रेलवे के आलाधिकारीयों से लगातार संम्पर्क में थे, हमने उन्हें समय देने के लिए मजबूर किया। देर रात ए.डी.आर.एम(आपरेशन) ने मोबाइल पर 7 दिनों के अंदर ठहराव करने की बात जिलाधिकारी महोदय से कही जिसकी रिकार्डिंग आन्दोलनकारियों को सुना कर व लिखित में देकर धरना व रेल जाम स्थगित कराया गया।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक सेवा संस्थान महामंत्री शिवानंद सिंह, पुन: ठहराव समिति के संयोजक संचालक सुधीर सिंह , अखंड गहमरी, प्रशासक श्री हरेराम सिंह, समिति के कार्यकारणी सदस्य संजय सिंह, कामदेव सिंह , अमित सिंह सिकरवार , मेहन्द्र प्रताप, अभिषेक सिंह चंदन , कुनाल सिंह ,आन्नद मोहन सिंह जी, शशि सिंह झुन्नु जी, प्रशान्त सिंह, मिथिलेस गहमरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह , महामंत्री दुर्गा चौरसिया बार ऐशोसियसन सेवराई के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह जी, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा, सिंटू सिंह मौजूद रहे।
धरने के समाप्ति पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मारकंडे सिंह ने पूरे क्षेत्रवासियों, धरने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले नागरिकों, बार एशोशियेसन सेवराई, व्यापार मंडल गहमर का आभार व्यक्त किया।
धरने का संचालन अखंड गहमरी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुलाब राय का निधन! मृत्यु का कारण बताया जा रहा है चिकित्सकों की लापरवाही
Next: कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल में वरिष्ठ पत्रकार गुलाब राय ने तोड़ा दम, पत्रकार गण का गुस्सा सातवें आसमान पर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.