Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुलाब राय का निधन! मृत्यु का कारण बताया जा रहा है चिकित्सकों की लापरवाही

ब्यूरो 28-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210728-WA0022

गाजीपुर। पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्‍यक्ष गुलाब राय का मंगलवार को जिला अस्‍तापल में इलाज के दौरान शाम को निधन हो गया। घटना की खबर लगते ही पत्रकार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष विनोद पांडेय, महामंत्री मोहन तिवारी सहित सभी पत्रकार जिला अस्‍पताल में पहुंच गये। गुलाब राय के इलाज के दौरान चिकित्‍सको की लापरवाही से हुए निधन की बात को लेकर पत्रकारो ने शव को जिला अस्‍पताल में ही रोक दिया और जिलाधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर अड़ गये। घटना की खबर लगते ही एडीएम, एसडीएम सदर और शहर कोतवाल सहित भारी संख्‍या में पुलिस बल जिला अस्‍पताल में तैनात हो गयी।

पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्‍यक्ष विनोद पांडेय और महामंत्री मोहन तिवारी ने बताया कि चिकित्‍सको की लापरवाही के चलते गुलाब राय की मौत हो गयी है। हम जिलाधिकारी से दोषी कर्मचारियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते है। एसोसिएशन के अध्‍यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी गठीत कर रही है। कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिसके बाद स्‍व. गुलाव के शव को अस्‍पताल से घर ले जाने की तैयारी शुरू हो गयी। गुलाब राय के निधन पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल व पूर्व सभासद अजय कुशवाहा ने शोक व्‍यक्‍त किया। ज्ञातव्‍य है कि गुलाब राय लगातार दो बार पत्रकार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष रह चुके थे, उनके कार्यकाल में पत्रकारो के भलाई के लिए ऐतिहासिक कार्य हुआ। गुलाब राय काफी लोकप्रिय और मिलनशार व्‍यक्ति थे, वह लंबे समय से आज अखबार से जुड़े रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: इंटरमीडिएट परिणाम न आने से हिंदू कॉलेज में बी0ए0 प्रथम वर्ष में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाई
Next: अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व के लिखित आश्वासन पर रेल चक्का जाम व धरना 7 दिनों के लिए स्थगित।

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.