Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर के श्मशान घाट पर हुआ वरिष्ठ पत्रकार गुलाब राय का अंतिम संस्कार, जिलाधिकारी समेत अन्य पत्रकार एवं गणमान्य लोगों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

ब्यूरो 28-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210728-WA0026

गाजीपुर। वरिष्ठ पत्रकार व गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राय का बुधवार को नगर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार से पूर्व कचहरी स्थित पत्रकार भवन पर उनके पार्थिव को रखा गया जहाँ पत्रकारों के साथ ही जिलाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राय की चार दिन पहले अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार चल रहा था। इसी बीच बीते मंगलवार की शाम बिजली कटने के दौरान आक्सीजन न मिलने के कारण उनका निधन हो गया। इस लापरवाही को लेकर पत्रकारों ने जिला अस्पताल में काफी हो-हल्ला भी किया। जिलाधिकारी ने एडीएम को मामले की जांच सौंपी। बुधवार की सुबह स्व. राय की शव यात्रा उनके पैतक गांव से निकली, जो कचहरी स्थित पत्रकार भवन पर पहुंची। जहाँ पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन, पूर्व विधायक अमिताभ दुबे, समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी, मोहित श्रीवास्तव, अजय राय दारा, भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि पप्पू सिंह, आनंद सिंह, सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक अमित रघुवंशी, काउंलर दिग्विजय उपाध्याय, यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना, भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव, बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष राम, कांग्रेस नेता संटू जैदी, पूर्व प्रधान संजय राय मंटू, डा. अवधेश बलवंत, कर्मचारी नेता अंबिका दुबे, कर्मचारी नेता दुर्गेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता दुर्गेश सिंह, समाजसेवी कुंवर विरेंद्र सिंह, सपा युवा नेता अभिनव सिंह, कर्मचारी नेता रामानुज राय, चंद्रिका यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, क्षत्रिय युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कमलेश लाला, रिंकू अग्रवाल दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ सर्वेश मिश्रा, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ नितिश सिंह, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, धनंजय, अजय कुमार मौर्या, आमिर, गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय, महामंत्री मोहन तिवारी, अभिषेक सिंह, सह सचिव शिवप्रताप तिवारी उर्फ भोलू, पवन श्रीवास्तव, चंद्रमौली पांडेय, सुमंत सिंह सकरवार, नरेंद्र पांडेय, अनिल कश्यप, आशुतोष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, बीनू सिंह, इंद्रासन यादव, अनिल उपाध्याय, पंकज पांडेय, देवव्रत विश्वकर्मा, सोनू तिवारी, विनोद गुप्ता, शिवकुमार कुशवाहा, संजीव, करुणेंद्र राय, बबलू खरवार, डा. एके सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सत्येंद्र शुक्ला, शशिकांत तिवारी, शशिकांत यादव, दुर्विजय सिंह, काशी सिंह, कमलेश यादव, विक्की, अजय राय बबलू, वेदप्रकाश शर्मा, डा. शरद वर्मा, मोनू, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य पत्रकार और गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में 4.58 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
Next: निर्माणाधीन पंचायत भवनों एवं शौचालय के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए वीडियो हरिनारायण द्वारा जारी किए गए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.